Jharkhand Breaking News Live: सिमडेगा में पत्थर से कूचकर मजदूर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
सिमडेगा में पत्थर से कूचकर मजदूर की हत्या
सिमडेगा: कोचेडेगा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंख पुल के पास पत्थर से कुचलकर एक मजदूर की हत्या कर दी गयी. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया. शव की पहचान पाकरटांड़ प्रखंड के सोगड़ा घोयोंटोली निवासी रुमानुस तिर्की के रूप में हुई है. वह मजदूरी करता था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
वन विभाग की कार्रवाई, आरा मशीन व लकड़ी का बोटा जब्त
केरेडारी, अरुण यादव. हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी में संचालित अवैध आरा मशीन पर बड़कागांव वन विभाग व केरेडारी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी की गयी. छापामारी कर वन विभाग ने आरा मशीन, जेनरेटर वा लकड़ी का बोटा जब्त किया. जब्त समान को वन विभाग के कर्मी बड़कागांव रेंज ऑफिस ले गए. आरा मशीन संचालन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है.
कृषि विधेयक के खिलाफ कारोबारियों की हड़ताल स्थगित, मिला आश्वासन
रांची : झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक-2022 के खिलाफ कारोबारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित हो गयी. ये दो फीसदी शुल्क लगाने का विरोध कर रहे थे. आश्वासन मिलने के बाद इन्होंने हड़ताल स्थगित की है.
टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
बालूमाथ : टोरी से शिवपुर तक थर्ड रेल लाइन निर्माण कार्य कर रही साईं कृपा कंपनी के जरी गांव स्थित साइट पर ओवरब्रिज के समीप शनिवार की शाम दो अज्ञात अपराधियों ने मिट्टी कटाव कार्य कर रही पोकलेन पर गोली चलाई. पोकलेन ऑपरेटर विकास कुमार ने बताया कि दो लोग पैदल छोटे हथियार लेकर पोकलेन के समीप पहुंचे. उन्होंने अपना चेहरा ढंका था. आते ही चार राउंड हवाई फायरिंग की. कहा कि काम बंद करके भागो.
30 अप्रैल को होगा रामगढ़ छावनी परिषद का चुनाव, गजट अधिसूचना जारी
रामगढ़. छावनी परिषद रामगढ़ समेत पूरे भारत में 57 छावनी परिषद में 30 अप्रैल को चुनाव होंगे. भारत के राजपत्र (गजट) में रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की गई है.
फ्रेशर्स डे पर डीएसपीएमयू के वीसी डॉ तपन कुमार शांडिल्य बोले-कौटिल्य का अनुशासन है सफल जीवन का मंत्र
रांची : अपने उत्साह और विश्वविद्यालय की गरिमा का सामंजस्य ही इस प्रकार के आयोजन की सार्थकता है. ये बातें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहीं. जंतु विभाग के द्वारा आयोजित फ्रेशर सह विदाई समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी नए विद्यार्थियों का स्वागत कर रहे हैं या वे विद्यार्थी जो यहां से विदाई ले रहे हैं, उन दोनों में एक बात सामान्य होनी चाहिए वह है विश्वविद्यालय की गरिमा और उसके अनुशासन को बनाए रखना. उन्होंने कौटिल्य के अनुशासन को सफल जीवन का अनिवार्य मंत्र बताया. मौके पर वित्त पदाधिकारी आनंद मिश्रा, जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ नमिता लाल, डॉ गणेश चंद्र बास्के, डॉ के एम खान और डॉ सजलेंदु घोष समेत अन्य उपस्थित थे. मिस्टर फ्रेशर संदीप मंडल और मिस फ्रेशर रेणु कुमारी बने. यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए