Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: चक्रधरपुर में बिजली विभाग की रेड, 25 के खिलाफ केस दर्ज,1.45 लाख लगाया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

बिजली चोरी करते 25 लोग पकड़ाए, एक लाख 45 हजार 037 रुपए लगाया जुर्माना

चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो थाना क्षेत्र में बिजली चोरी कर उपयोग करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा रविवार को छापामारी टीम का गठन कर जेनासाई, डुईकासाई गांव में छापामारी की गई. 25 लोगों के खिलाफ टोकलो थाना में मामला दर्ज कराया गया. इसके साथ ही उन पर 1 लाख 45 हजार 37 रुपए का जुर्माना किया गया है.

पूर्व मुखिया की पत्नी ने की आत्महत्या

कांग्रेस नेता सह गुलकेडा पंचायत के पूर्व मुखिया पोंडेराम सामड की पहली पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद चक्रधरपुर पुलिस रविवार को पोकुवाबेड़ा गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता पोंडेराम सामड ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत लोहरदा गांव निवासी जानकी सामड के साथ विवाह किया था. पहली पत्नी से दो लड़का और एक लड़की है, लेकिन तीन साल पूर्व कांग्रेस नेता ने पोकुवाबेड़ा नीचे टोला निवासी सीमा सामड से प्रेम विवाह किया था. इस वजह से परिवार में विवाद होता था.

बड़कागांव के आराहारा में चौथा दिन भी हाथी ने मचाया उत्पात

बड़कागांव : हजारीबाग से चलकर हाथियों का झुंड बड़कागांव की आराहारा में 4 दिनों से उत्पात मचा रहा है. वन समिति के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि 11 फरवरी रात में बंगाल की टीम व बड़कागांव वन पुलिस की टीम ने आराहारा के चट्टी चट्टान पहाड़ में हाथी को भगा दिया गया था, लेकिन हाथी फिर लौट कर 12 फरवरी को तिलवा टोला में आकर दर्जनों किसानों की लगभग 4 एकड़ में लगाए गए आलू, मटरस सरसों एवं गेहूं की फसलों को बर्बाद कर दिया. इससे किसानों को लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ. हाथी को भगाने के लिए बड़कागांव वन विभाग के नेतृत्व में बंगाल से आयी 25 सदस्यीय टीम 3 दिनों से प्रयासरत है.

कांग्रेस नेता आलोक दुबे समेत चार निलंबित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा पर आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, साधुशरण गोप को तत्काल प्रभाव से अगले छह वर्षों के लिये झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी से निलंबित कर दिया गया है. इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है. ये जानकारी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दी है.

गिरिडीह के अटका में गिट्टी से दबकर हाइवा खलासी की मौत 

बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में रविवार की शाम गिट्टी में दबकर हाइवा खलासी की मौत हो गई. मृतक की बिहार के नवादा शिंदेश्वरपुर के 28 वर्षीय राजन कुमार उर्फ नीरज कुमार के रूप में पहचान हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर बगोदर थाना ले आयी.

रामगढ़ में वाहन जांच के क्रम में 10 लाख रुपए कैश जब्त

रामगढ़. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा व पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे के निर्देश पर जिले में विभिन्न स्टेटिक सर्विलांस दल व फ्लाइंग स्क्वायड दल का गठन किया गया है. जांच के क्रम में वाहन से 10 लाख रुपये कैश जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola