Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: युवाओं के बीच अलख जगाने रिक्शे से इंडिया टूर पर निकले 55 वर्षीय घनई साव

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

युवाओं के बीच अलख जगाने रिक्शे से इंडिया टूर पर निकले 55 वर्षीय घनई साव

Jharkhand Breaking News LIVE: युवाओं के बीच अलख जगाने रिक्शे से इंडिया टूर पर निकले 55 वर्षीय घनई साव

गुमला : युवाओं को जाति, धर्म, भेदभाव से दूर रखने, माता-पिता की सेवा करने एवं शिक्षा का अलख जगाने रिक्शे से ऑल इंडिया टूर पर निकले बिहार स्थित छपरा के तेनुआ गांव निवासी 55 वर्षीय घनई साव. शुक्रवार को घनई गुमला के बसिया पहुंचे. इस संबंध में घनई ने कहा कि मैं दशरथ मांझी का दूसरा भाग बनने निकला हूं. कहा कि आज के युवा मोबाइल में यू-ट्यूब से पैसा कमाने के लिए सोशल मीडिया में अधिक समय देते हैं. उन्होंने आग्रह किया कि पहले पढ़ाई करें. माता-पिता की सेवा करें.

देवघर में फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर महिला से लाखों का जेवर ले भागा बदमाश

देवघर : बाइक सवार दो व्यक्ति ने राह चलती एक महिला को रोककर खुद को पुलिस पदाधिकारी बताते उसके जेवर ले भागे. बताया गया कि दोनों फर्जी पुलिस अधिकारी ने महिला को पहले अपने झांसे में लिया. फिर जेवर खुलवाकर ले भागा. जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी इलाके की पीड़िता सुलेखा देवी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात दोनों व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. इधर, थाना प्रभारी ने महिला की शिकायत पर जांच-पड़ताल कर मामला दर्ज लिया और छानबीन शुरू कर दी है. आवेदन में जिक्र है कि महिला देवघर बाजार से टोटो से साकेत बिहार सर्कुलर रोड से होते हुए बरमसिया चौक तरफ जा रही थी. उसी बीच बाइक सवार दो व्यक्ति ने टोटो का पीछा करते हुए रुकवा लिया. दोनों सगी बहन को अपने झांसे में लेकर पहले सोने का चेन, गले का हार एवं अन्य आभूषण, जिसका बाजार मूल्य करीब 1.50 लाख रुपये है, उसे लेकर फरार हो गये.

देवघर के कुंडा में भागलपुर के कारीगर से मारपीट और छिनतई

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र में टोटो पर सवार होकर दवा खरीदने जा रहे भागलपुर के पुरैनी थाना अंतर्गत कमालचक गांव निवासी इशाखल अंसारी से मारपीट और छिनतई की गयी. इशाखल ने इसकी शिकायत कुंडा थाने में देते हुए टोटो पर सवार दशरथ यादव सहित अन्य चार लोगों को आरोपी बनाया है. उसने बताया कि कुसुमडीह गांव में रह कर वह देवघर में सिलाई-बुनाई का काम करता है. गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर वह टोटो पर सवार होकर देवघर जा रहा था. इसी दौरान मेधा सेवा सदन के पास टोटो चालक ने गाड़ी पास ही झाड़ियों में घुसा दिया. इसके बाद उसपर सवार लोगों ने पैसे और मोबाइल मांगने लगे. विरोध करने पर सभी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और पॉकेट से दो हजार रुपये निकाल लिये. शोर मचाने पर लोग जुटे तो बदमाश भाग निकले.

सिमडेगा में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 11 चालकों पर लगा जुर्माना, 4 गाड़ी जब्त

सिमडेगा : केरसई प्रखंड के इंदिरा चौक के समीप पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात की जांच की गई. जांच में कागजात सही नहीं पाये जाने पर 11 वाहन चालकों पर जुर्माना काटा गया. वहीं, चार वाहनों को जब्त किया है. वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग के नितेश कुमार, कृष्णा कुमार, अजीत कुमार के अलावा केरसई थाने की पुलिस मौजूद रही.

बुद्ध पूर्णिमा पर मेडिटेशन कैंप का आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा पर रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया गया. इसमें करीब 4000 लोगों ने एक साथ बैठकर मेडिटेशन किया. मास्टर चोआकाक सुई द्वारा बताई गई द्वि-ह्रदय ध्यान तकनीक द्वारा सभी ने सामूहिक मेडिटेशन किया. इसका आयोजन योग विद्या प्राणिक हीलिंग झारखंड ट्रस्ट द्वारा किया गया. प्राणिक एक्सपो का भी कैंप लगाया गया. लोगों ने नि:शुल्क प्राणिक उपचार कराया. 4 जून की पूर्णिमा को भी स्वर्ण भूमि हॉल में नि:शुल्क मेडिटेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 500 लोगों एक साथ बैठकर मेडिटेशन करेंगे.

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ओडिशा के रायरंगपुर, पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओडिशा के रायरंगपुर पहुंचे. यहां संताली साहित्यकार और ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू के 119वीं जयंती पर उनके गांव दंडबोस पहुंचे. इस दौरान सीएम ने उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किये.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola