Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Bandh Live Updates: नियोजन नीति को लेकर झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने आज झारखंड बंद बुलाया है. बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट है. राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. छात्र संगठनों के बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों को अलर्ट किया है.

विज्ञापन

रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची में 50-60 बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जिसमें झारखंड स्टेट स्टुडेंट यूनियन रांची के छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, योगेश भारती, ओमप्रकाश महतो, सुकला जी, पपू कुमार समेत कई लोग शामिल है.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बरही चौराहा पर नहीं दिखा बंद का कोई असर

झारखंड के व्यस्त बरही चौराहा पर वाहनों का आवागमन आम दिनों की तरह जारी है. झारखंड बंद का कोई प्रभाव नहीं दिखा. बंद कराने भी कोई सड़क पर नहीं उतरा. दोपहर लगभग 1.45 के समय का बरही चौक की स्थिति सामान्य है.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

रांची के ग्रामीण इलाको में भी दिखा बंद का असर

रांची के ग्रामीण इलाको में भी बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया. बंद समर्थको ने रातू में सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस कर्मियों सड़क जाम को हटा दिया. रातू पुलिस प्रशासन के द्वारा सड़क खोला गया.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

सरायकेला में छात्र संगठनों ने बाजार को कराया बंद

सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भी बुधवार को छात्र संगठन द्वारा 60-40 नियोजन नीति के विरोध में बुलाये गये झारखंड बंद का असर रहा. छात्र संगठनों के द्वारा चांडिल बाजार के सड़को पर उतकर बंद कराया. उसके बाद एनएच 32 चांडिल पीएचईडी कार्यालय के समीप टायर जलाकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम होने से सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई. इधर चांडिल थाना क्षेत्र के फदलोगोड़ा कालीमंदिर में बंद समर्थक एनएच 33 पर उतर कर बंद कराया. ईचागढ़ के मिलनचौक में बंद असरदार रहा. चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित बानसा में लोगों ने सड़क मार्ग बंद कराया. चौका मोड़ पर बंद बेअसर रहा. हालांकि लंबी दूरी के बसे नहीं चलने के कारण चौका मोड़ पर चहल-पहल कम रहा. समाचार लिखे जाने तक बंद समर्थक गिरफ्तार नहीं हुआ है.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

चाईबासा में बंदी का व्यापक असर, लाठी-डंडे से लैस सड़क पर उतरे छात्र

नियोजन नीति को लेकर बुधवार को आहूत झारखंड बंद जिला मुख्यालय में असरदार है. वही लंबी दूरी तय करने वाली बसों की पहिया थम गई है. अब तक मार्केट भी पूरी तरह बंद है. सुबह सात बजे के करीब ही टाटा कालेज सामान्य व आदिवासी छात्रावास के छात्र लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतर गए. शहर के अंदर प्रवेश करने वाली विभिन्न चौक चौराहों पर टायर जलाकर एवं भारी वाहनों को आड़े तिरछे लगाकर आवागमन को ठप कर दिया. जिससे उस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद है.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

जमशेदपुर में दिखा झारखंड बंद का असर, छात्रों ने टायर जलाकर किया मुख्यामार्ग जाम

गम्हरिया. 60-40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति, आरक्षण रोस्टर, सरकारी संस्थानों में डीएलएड की पढ़ाई को बंद किए जाने के खिलाफ और खतियान के आधार पर नियोजन नीति निर्धारित करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा झारखंड बंद का आदित्यपुर-गम्हरिया में भी असर दिखने लगा है. छात्र नेता सुबह से ही सड़क पर उतर आये. इस दौरान श्रीडुंगरी स्थित टोल ब्रिज मोड़ के पास सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया है. इसके बाद सभी छोटा गम्हरिया दुर्गापूजा मैदान के पास सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद सभी कांड्रा पहुंच मुख्यमार्ग जाम कर आवागमन बाधित कर दिया.

Jharkhand Bandh Live: रांची में 50 से अधिक बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola