PHOTOS: झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार, बीजेपी विधायकों को मार्शल ने ऐसे किया आउट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामा हुआ. बीजेपी के तीन विधायक सस्पेंड कर दिए गए. शून्यकाल के दौरान ही बीजेपी विधायकों ने वाकआउट कर लिया. आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कटौती प्रस्ताव पेश किया. हालांकि, बहुमत के साथ 8111.77 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित हो गया.

विज्ञापन
undefined

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित होने का हवाला देते हुए स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बीजेपी के तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. जिसके बाद मार्शन ने उन्हें उठाकर सदन से आउट कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

सबसे पहले स्पीकर ने बीजेपी विधायक भानु प्रताप शाही को निलंबित किया. भानु प्रताप शाही के निलंबन के विरोध में बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण वेल में पहुंच गए. जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि बार-बार आग्रह के बावजूद आपलोग सदन का संचालन होने नहीं दे रहे हैं. ऐसा कहते हुए स्पीकर ने दोनों को निलंबित किया.

undefined

जिसके बाद विधायक भानु प्रताप शाही और सस्पेंशन के खिलाफ वेल में बैठे बिरंची नारायण को मार्शल की टीम ने उठाकर सदन से बाहर कर दिया. सदन से बाहर निकले विधायकों ने बताया कि बीजेपी विधायक जेपी पटेल को भी निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने पूरे सत्र के लिए इन्हें सस्पेंड कर दिया है.

undefined

बीजेपी के तीन विधायकों को निलंबित किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सदन के बहिष्कार की घोषणा की.

undefined

सदन का बहिष्कार करने का बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ बीजेपी के सभी विधायकों ने वॉकआउट कर लिया.

undefined

इधर, निलंबन के बाद सभी बीजेपी विधायक विधानसभा परिसर में अटल मूर्ति के सामने धरना पर बैठ गए. बता दें कि विधानसभा सत्र का तीसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा. इस दौरान सदन के भीतर भी हंगामा हो रहा था और सदन के अंदर भी हंगामा हो रहा था.

undefined

सदन के बाहर विपक्ष के विधायकों का हंगामा दिनभर जारी रहा. नियोजन नीति स्पष्ट करने को लेकर विपक्ष ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा.

undefined

कुल मिलाकर देखें झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामा हुआ. बीजेपी के तीन विधायक सस्पेंड कर दिए गए. शून्यकाल के दौरान ही बीजेपी विधायकों ने वाकआउट कर लिया. भोजनावकाश के बाद ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली गईं. जहां आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कटौती प्रस्ताव पेश किया. हालांकि, बहुमत के साथ 8111.77 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पारित हो गया. वहीं, लंबोदर महतो ने कटौती प्रस्ताव वापस नहीं लिया.

undefined

आपको बता दें कि सत्र के दूसरे दिन यानी 18 दिसंबर को भी सदन में हंगामा होता रहा था. दूसरे दिन कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू कैश मामला छाया रहा. विपक्षी दल बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार को इसके जरिए घेरा था. विपक्षी बीजेपी विधायकों ने सदन के अंदर व बाहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन और धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश बरामदगी मामले को लेकर प्रदर्शन किया था. बीजेपी विधायकों ने वेल में घुसकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी.

Also Read: Jharkhand Assembly Session: हंगामेदार रहा तीसरा दिन, 3 विधायक सस्पेंड, बहुमत के साथ द्वितीय अनुपूरक बजट पारित
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola