Sports Award : जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह पांच जनवरी को

Updated:
विज्ञापन

जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह पांच जनवरी को

विज्ञापन

रांची. उम्मीद फाउंडेशन की ओर से पांच जनवरी को आड्रे हाउस में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है. इस आयोजन को लेकर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित एक रेस्टोरेंट में पोस्टर विमोचन किया गया. पोस्टर का विमोचन उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक रितेश उरांव, संस्थापक सचिव निरंजन भारती, केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ प्रदीप मिर्धा, प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो, मुख्य संरक्षक शंकर दुबे, झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के शैलेंद्र दुबे, संगीता तिर्की केंद्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ने किया. मौके पर रितेश उरांव ने बताया कि इस वर्ष जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार पांच कैटेगरी में दिये जायेंगे. इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत) और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है. इन सभी कैटेगरी में खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं आदि को पुरस्कृत किया जायेगा. खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों, खेल को बढ़ावा देने वाले संस्थाओं के चयन के लिए कमेटी का गठन किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola