Ranchi news : जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल कल पूरा हो जायेगा, 28 से बोर्ड परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

जैक अध्यक्ष डॉ अनिल महतो व उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह का कार्यकाल हो रहा समाप्त. इस माह शुरू होगी बोर्ड परीक्षा और 11 फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल 18 जनवरी को पूरा हो जायेगा. अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति वर्ष 2022 में हुई थी. जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा मंत्री को भेजा है. जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया अगले सप्ताह पूरी हो जाने की संभावना है. जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने से आगामी बोर्ड परीक्षा प्रभावित हो सकती है. राज्य में इस माह बोर्ड परीक्षा शुरू हो जायेगी.

28 जनवरी को कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित

28 जनवरी को कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है. इसके बाद कक्षा नौवीं की परीक्षा होगी. राज्य में 11 फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्रस्तावित है. परीक्षा से संबंधित सभी गोपनीय कार्य अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है. ऐसे में अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब होने से परीक्षा भी प्रभावित हो सकती है. वर्ष 2021 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति लगभग चार माह तक लंबित रही थी. सितंबर 2021 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था. इसके बाद जनवरी 2022 में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी. अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब होने से वर्ष 2022 की मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की प्रक्रिया में भी ब��लाव करना पड़ा था. जैक ने वर्ष 2022 की परीक्षा दो चरण में लेने की घोषणा की थी, पर अध्यक्ष की नियुक्ति में विलंब के कारण दोनों चरण की परीक्षा एक साथ लेनी पड़ी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola