ओके ::::::: इटकी इलेवन की टीम बनी चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
इलेवन स्टार कुंदी के तत्वावधान में कुंदी मैदान में खेले गये टी-10 लीग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटकी इलेवन क्रिकेट क्लब ने कुंदी इलेवन को पांच विकेट से पराजित कर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया.
विज्ञापन
इटकी.
इलेवन स्टार कुंदी के तत्वावधान में कुंदी मैदान में खेले गये टी-10 लीग ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इटकी इलेवन क्रिकेट क्लब ने कुंदी इलेवन को पांच विकेट से पराजित कर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबले में कुंदी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 58 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए इटकी इलेवन की टीम ने निर्धारित लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया. विजेता टीम इटकी इलेवन को सज्जाद अंसारी व उप विजेता कुंदी इलेवन को गुलाम राजिक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. फाइनल मैच के मन ऑफ द मैच अशरफ, मैन ऑफ द सीरीज रोहित गोप को दिया गया. इससे पूर्व कुंदी इलेवन बनाम हुसीर इलेवन और कोटा नाइट राइडर्स बनाम इटकी इलेवन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. विजेता टीम को 30,000, उपविजेता को 20,000 वहीं तीसरे और चतुर्थ स्थान पर रही टीमों को 6000-6000 रुपये नकद दिया गया. प्राइज वितरण समारोह में जमील अख्तर, मेराज, मोइन, सिद्दीक अंसारी, एजाज, वसीम, परवेज, रियासत अंसारी, राकेश गोप, परवेज अबीद, गणेश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन