ePaper

Ranchi news : पाकिस्तान के रास्ते आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, 28 को राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

Updated at : 24 Dec 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : पाकिस्तान के रास्ते आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, 28 को राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

बादल और बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी. न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.

विज्ञापन

रांची. पाकिस्तान के रास्ते एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है. इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों में हो सकता है. 28 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तरी हिस्सों में बारिश हो सकती है. शेष कई जिलों में आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. बादल और बारिश के कारण अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी. न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेसि के बीच रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेसि के आसपास रह सकता है मौसम केंद्र के अनुसार, 30 दिसंबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. इसके बाद न्यूनतम तापमान गिर सकता है. मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि सुबह और शाम में अगले कुछ दिनों तक कोहरा छाया रहेगा. दिन में मौसम खुला रह सकता है. कोहरा और धुंध के बाद मौसम साफ रहेगा.

11 डिग्री सेसि रहा राजधानी का तापमान

राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 11 डिग्री सेसि के आसपास रहा. सोमवार की तुलना में तापमान करीब एक डिग्री सेसि गिरा. अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेसि की गिरावट हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेसि रिकाॅर्ड किया गया. जमशेदपुर और डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी गिर गया है. राज्य में सबसे कम तापमान देवघर का रहा. वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास रहा. पलामू का तापमान सबसे अधिक 27 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

28 को कहां-कहां हो सकती है बारिश

गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा व गिरिडीह.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola