Ranchi News : ओपीडी पर्ची जारी होना हुआ आसान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
Ranchi News: रिम्स के इ-हॉस्पिटल को नेक्स्टजेन में अपग्रेड करने के बाद ऑनलाइन सेवाएं व्यवस्थित हुई हैं. ओपीडी पर्ची जारी होना आसान हो गया है.
विज्ञापन
रांची. रिम्स के इ-हॉस्पिटल को नेक्स्टजेन में अपग्रेड करने के बाद ऑनलाइन सेवाएं व्यवस्थित हुई हैं. ओपीडी पर्ची जारी होना आसान हो गया है. अब ओपीडी के पर्ची काउंटर पर मरीज या उनके परिजनों को ज्यादा देर तक खड़ा नहीं रहना पड़ रहा है. इसके अलावा नेक्स्टजेन में ई-स्टोर की सेवाएं भी शुरू हो गयी है और रिम्स के सभी स्टोर आपस में जुड़ गये हैं.
स्टोर में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी मिल जा रही
यहां बता दें कि ई-स्टोर से सभी स्टोर में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी मिल जा रही है. कलर कोडिंग की गयी है, जिससे दवाओं के स्टॉक की कमी होते ही उस स्टोर का रंग लाल हो जा रहा है. लाल रंग की कई कैटेगरी है, जो दवाओं की घटती कमी को बताती है. वहीं, दवाओं का स्टॉक आते ही लाल रंग हरे में तब्दील हो जा रहा है. पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने बताया कि ई-प्रिस्क्रिप्शन (कंप्यूटराइज्ड दवाओं की पर्ची) कुछ दिनों में शुरु कर दिया जायेगा. इसके लिए कंप्यूटर मंगाया जा रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन