श्रीकृष्ण लीला में कौन थे त्रेतायुग के वानर? ISKCON रांची की कथा में लीलापुरुषोत्तम दास ने खोले रहस्य

Updated:
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन देते लीलापुरुषोत्तम दास

इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति और आनंद का माहौल रहा. लीला पुरुषोत्तम दास ने श्री कृष्ण की दामोदर लीला का वर्णन किया, जिसमें प्रेम की शक्ति पर जोर दिया गया. कथा के अंत में महाप्रसाद का वितरण हुआ.

विज्ञापन

रांची : इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन पूरी तरह भक्ति, आध्यात्मिक आनंद और उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मधुर हरिनाम संकीर्तन से हुआ, जहां भक्तों ने 'हरे कृष्ण महामंत्र' का सामूहिक गान कर पूरे वातावरण को भक्ति में सराबोर कर दिया. मृदंग और करताल की थाप के बीच गूंजते मंत्रों से पूरा परिसर वैकुंठ जैसा प्रतीत हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रीकृष्ण की दामोदर लीला और प्रेम की शक्ति

संकीर्तन के बाद लीलापुरुषोत्तम दास ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रसिद्ध 'यशोदा-दामोदर उखल बंधन लीला' का अत्यंत रोचक और प्रेरणादायी प्रवचन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि मनुष्य को अपने सभी कर्तव्य भगवान की प्रसन्नता के लिए करने चाहिए. उन्होंने यह भी साझा किया कि त्रेतायुग के जो वानर भगवान राम के साथ थे, वही श्रीकृष्ण लीला में उनके साथ मक्खन खाने वाले वानर बने. कथा का मुख्य संदेश यह रहा कि सर्वशक्तिमान भगवान को केवल निष्कपट प्रेम और भक्ति की रस्सी से ही बांधा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दारोगा प्रमोशन पर लगी रोक हटाने से इनकार, 14 सितंबर को अगली सुनवाई

महाप्रसाद वितरण और जन्माष्टमी की तैयारी

प्रवचन के बाद फिर से उत्साहपूर्ण हरिनाम संकीर्तन, भव्य आरती और दीपों की जगमगाहट के बीच संध्या के कार्यक्रमों का समापन हुआ. अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का प्रेमपूर्वक वितरण किया गया. यह पांच दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन ISKCON रांची द्वारा आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पूर्व आयोजित किया जा रहा है. संस्था ने सभी शहरवासियों से आगामी कार्यक्रमों में शामिल होकर भक्ति का लाभ उठाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में यूरिया-DAP की कालाबाजारी करने वालों पर शिकंजा, कृषि निदेशक ने दिया जांच का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola