Table Tennis : टेबल टेनिस में सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी व फिरायालाल पब्लिक स्कूल बने विजेता

Updated:
विज्ञापन

क्षितिज इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता

विज्ञापन

रांची. गुरुनानक स्कूल रांची में सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा आयोजित क्षितिज इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता में बालक टीम का खिताब सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल ने जीता. लोयला कॉन्वेंट की टीम उप विजेता रही. बालिकाओं में फिरायालाल पब्लिक स्कूल विजेता, डीएवी गांधीनगर उप विजेता रहे. बालिका अंडर-14 में डीएवी बरियातू का दबदबा रहा. पहले स्थान पर आयत अकरम व दूसरे स्थान पर साक्षी कुमारी रही. बालक वर्ग में फैसल खान विजेता, शुभ्रोदीप बनर्जी उप विजेता, अंडर-17 बालिका में निधि कुमारी विजेता, बारिशा रानी उप विजेता, बालक वर्ग में अलीशा खान विजेता और आयुष कुमार उप विजेता रहे. मौके पर गुरुनानक स्कूल की प्राचार्या डॉ (कैप्टन) सुमित कौर, उप प्राचार्या सोनिया कौर, हेड मिस्ट्रेस हरप्रीत कौर, खेल शिक्षक प्रेम प्रकाश तिवारी, नेहा सिंह, रजनी बक्शी समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola