जमशेदपुर को हरा कर रांची बनी चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गुरुवार को खेले गये फाइनल में रांची ने जमशेदपुर को छह विकेट से हराया.
विज्ञापन
रांची ने जेएससीए अंडर-19 पुरुष क्रिकेट का खिताब जीत लिया. गुरुवार को खेले गये फाइनल में रांची ने जमशेदपुर को छह विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की पूरी टीम 48.2 ओवरों में 169 रन बना कर आउट हो गयी. जमशेदपुर की ओर से विशेष ने 66 और अक्षत ने 43 रन बनाये. रांची के मोहम्मद अयान ने पांच विकेट लिये. जवाब में रांची ने 39 ओवरों में चार विकेट खोकर 171 रन बना जीत दर्ज की. रांची की ओर से अमन ने नाबाद 60 और आर्यन ने 59 रन बनाये. जमशेदपुर के चेतन ने दो विकेट लिये. मोहम्मद अयान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन