वोटरों के घर पर मतदाता पर्ची समय पर पहुंचाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. इस मौके पर मतदाताओं को समय पर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने पर विचार किया गया.

विज्ञापन

रांची (मुख्य संवाददाता). जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई. इस मौके पर मतदाताओं को समय पर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने पर विचार किया गया. डीसी ने कहा कि सभी बीएलओ मतदाता पर्ची का वितरण समय पर कर दें. वहीं, मतदाता पर्ची का वितरण करते वक्त मतदाता का हस्ताक्षर अवश्य करा लें. मतदाता पर्ची हर हाल में परिवार के मुखिया को देने का निर्देश दिया गया है. यह भी कहा गया है कि जिनके पास एपिक कार्ड नहीं है, उनकी सूची बनाकर सौंपे, जिससे वोटर आइडी कार्ड के बिना मतदाता अपना मतदान चिह्नित पहचान पत्र से दे सकें. वहीं, डीसी ने बीएलओ को मतदाता पर्ची बांटने का शेड्यूल तैयार कर खुद वितरित करने के लिए कहा है. अगर कुछ मतदाता पर्ची बच जाती है, तो उसे निर्धारित स्थान पर वापस लौटा देने के लिए कहा गया है. पर्ची बांटने का शेड्यूल राजनीतिक दलों के साथ साझा भी करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, सभी बीडीओ, सीओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

10 दिन महत्वपूर्ण, नहीं रहे कोई कमी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अगला 10 दिन काफी महत्वपूर्ण है. यह बहुत बड़ा अभियान है, जिसमें बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है. बीएलओ की जिम्मेदारी है कि वह जब मतदाताओं को मतदाता पर्ची वितरण करें, तो मतदान के लिए जागरूक और निवेदन करें. खास तौर पर शहरी मतदाताओं में वोट के प्रति उदासीनता देखी गयी है, जिसे इस बार दूर करना है. इसे गंभीरता से लें और मतदाता पर्ची व वोटर गाइड घर-घर जाकर वितरित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola