हॉस्टलों में सीसीटीवी लगवाने और रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में हेसालौंग, लपरा, कोनका अन्य जगहों के हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक की.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र के हॉस्टल संचालकों को पुलिस ने दिये दिशा-निर्देश मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज थाना परिसर में हेसालौंग, लपरा, कोनका अन्य जगहों के हॉस्टल संचालकों के साथ पुलिस ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता खलारी डीएसपी आरएन चौधरी ने की. बैठक में आवासीय हॉस्टलों में रह रहे बालक एवं बालिकाओं की पूर्ण रूप से सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. खलारी डीएसपी आरएन चौधरी ने दिशा निर्देशित करते हुए यथा शीघ्र सभी हॉस्टलों में सीसीटीवी लगाने, बाउंड्री के ऊपर बारवेड वायर लगाने, प्रशासनिक सेवा, हॉस्पिटल, अग्निशमन सेवा आदि का मोबाइल नंबर निश्चित रूप से रखने सहित हॉस्टल के विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज से आने-जाने के समय निगरानी रखने आदि जरूरी बात कही. हॉस्टल में रह रहे छात्रों के बीच आपस में लड़ाई व किसी तरह का झगड़ा नहीं हो, लापरवाही बरतने पर संचालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. बैठक में थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने कहा कि किसी भी हॉस्टल में रहनेवाले छात्र मोबाइल अथवा कोई भी अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने पास नहीं रखे. संचालकों से लड़कियों और लड़कों को एक साथ एक ही कैम्प्स में नहीं रखने व एक ही परिसर में हॉस्टल नहीं हो सुनिश्चित कराने के साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गयी. हॉस्टल परिसर में नशा आदि मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने को लेकर दिशा निर्देशित किया गया. बैठक में संदीप राजदान, नागदीप यादव, मनोज गिरि, ऋषि कुमार, ऐशली गोम्स, आइवन बैरेट, टीडी जोशी, सीमा कुमारी, दीप ज्योति, तपेश रौठर, प्रमोद कुमार, क्रिस्टीन जेंनिंग्स, रोज़ मेरी, सुमन कुमारी, नेलसन पॉल गॉर्डन, जोबी दोवासी, विष्णु , डॉ चमन ठाकुर, संतोष कुमार, पुनिता, रवींद्र साहू, संतोष मुंडा अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola