ग्रामीणों को मिली विधिक सुविधा की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

चान्हो में डालसा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची की ओर से शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पकरियो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा की टीम ने छात्रों व ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची से मिलने वाली कानूनी सहायता व सुविधा समेत नालसा व झालसा से चलाये जा रहे योजना की जानकारी उपलब्ध करायी. कहा कि डालसा का पीएलवी प्रखंड में रहता है. आप उनसे सहायता प्राप्त कर सकते हैं. इस दौरान ग्रामीणों को डायन-बिसाही के प्रति जागरूक किया गया. पीड़ित को मुआवजा, न्यायालय में चल रहे विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निबटारा करने, राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष मध्यस्थता अभियान, मजदूरों का निबंधन को लेकर नियोजन फॉर्म भरने के संबंध में बताया गया. साथ ही उपस्थित लोगों के बीच पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी निलश्याम कुमार, सुमती कुमारी, उषा कुमारी, संजीत उरांव, अलमा एक्का, हरिराम करमाली, सोनू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

चान्हो में डालसा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रमB

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola