भारतीय एकता कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से की मुलाकात
रांची में भारतीय एकता कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने आर्चबिशप हाउस पहुंचकर आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
रांची. भारतीय एकता कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की अध्यक्षता में आर्चबिशप हाउस पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा की.
प्रतिनिधिमंडल ने आर्चबिशप विंसेंट आइंद को शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. गुलाम मुस्तफा ने कहा कि भारतीय एकता कमेटी समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करती रही है. विभिन्न समुदायों के बीच आपसी संवाद और सहयोग से सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है.
मौके पर कमेटी के सचिव रामेश्वर राम, बुलंद अख्तर सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल ने आर्चबिशप से सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए