32.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महापर्व छठ में झारखंड से बिहार व यूपी जाना होगा आसान, नहीं होगी परेशानी, चलेंगी ये छठ स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08025/08026 हटिया- गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08025 हटिया-गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर एवं 17 नवंबर (शुक्रवार) को हटिया से चलेगी. ये ट्रेन केवल दो ट्रिप चलेगी.

रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08025/08026 हटिया- गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08025 हटिया-गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर एवं 17 नवंबर (शुक्रवार) को हटिया से चलेगी. ये ट्रेन केवल दो ट्रिप चलेगी. ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची-लहरिया सराय-रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08626 रांची-लहरिया सराय छठ स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर एवं 16 नवंबर (वृहस्पतिवार) को हटिया से चलेगी. ये ट्रेन केवल दो ट्रिप चलेगी.

हटिया-गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08025/08026 हटिया- गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08025 हटिया-गोरखपुर छठ स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर एवं 17 नवंबर (शुक्रवार) को हटिया से चलेगी. ये ट्रेन केवल दो ट्रिप चलेगी. ट्रेन का हटिया प्रस्थान 23:45 बजे, रांची आगमन 00:05 बजे, प्रस्थान 00:15 बजे, मुरी आगमन 01:20 बजे, प्रस्थान 01:22 बजे, बरकाकाना आगमन 02:50 बजे, प्रस्थान 03:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 05:35 बजे, प्रस्थान 05:37 बजे, सासाराम आगमन 08:28 बजे, प्रस्थान 08:30 बजे, पंडित दिन दयाल उपाध्याय आगमन 10:20 बजे, प्रस्थान 10:30 बजे, बनारस आगमन 11:50 बजे, प्रस्थान 12:00 बजे एवं गोरखपुर आगमन 17:20 बजे होगा. ट्रेन संख्या 08026 गोरखपुर-हटिया छठ स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर एवं 18 नवंबर (शनिवार…) को चलेगी.

Also Read: झारखंड: ओरमांझी में बने देश के सबसे बड़े तितली पार्क का उद्घाटन, देख सकेंगे 80 से अधिक प्रजातियों की तितलियां

रांची-लहरिया सराय-रांची छठ स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08626/08625 रांची-लहरिया सराय-रांची छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08626 रांची-लहरिया सराय छठ स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर एवं 16 नवंबर (वृहस्पतिवार) को हटिया से चलेगी. ये ट्रेन केवल दो ट्रिप चलेगी. ट्रेन का रांची प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:15 बजे, प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे, प्रस्थान 01:50 बजे, चंदपुरा आगमन 02:25 बजे, प्रस्थान 02:27 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे, प्रस्थान 03:50 बजे, चित्तरंजन आगमन 05:12 बजे, प्रस्थान 05:14 बजे, मधुपुर आगमन 06:11 बजे, प्रस्थान 06:13 बजे, जसीडीह आगमन 06:49 बजे, प्रस्थान 06:51 बजे, झाझा आगमन 08:15 बजे, प्रस्थान 08:20 बजे, किउल आगमन 09:02 बजे, प्रस्थान 09:04 बजे, बरौनी आगमन 10:40 बजे, प्रस्थान 10:50 बजे, समस्तिपुर आगमन 12:20 बजे, प्रस्थान 12:25 बजे एवं लहरिया सराय आगमन 13:25 बजे होगा.

Also Read: झारखंड: 15 लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर नवीन यादव ने किया सरेंडर, बूढ़ा पहाड़ से था कनेक्शन

लहरिया सराय-रांची छठ स्पेशल 10 नवंबर एवं 17 नवंबर को

ट्रेन संख्या 08625 लहरिया सराय-रांची छठ स्पेशल 10 नवंबर एवं 17 नवंबर (शुक्रवार) को लहरिया सराय से चलेगी. ये केवल दो ट्रिप चलेगी. ट्रेन का लहरिया सराय प्रस्थान 15:30 बजे, समस्तिपुर आगमन 16:15 बजे प्रस्थान 16:20 बजे, बरौनी आगमन 17:05 बजे प्रस्थान 17:15, किउल आगमन 18:30 बजे प्रस्थान 18:55 बजे , झाझा आगमन 19:45 बजे प्रस्थान 19:50 बजे , जसीडीह आगमन 20:25 बजे प्रस्थान 20:28 बजे , मधुपुर आगमन 20:53 बजे प्रस्थान 20:55 बजे , चित्तरंजन आगमन 21:35 बजे प्रस्थान 21:37 बजे , धनबाद आगमन 23:35 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे , चंदपुरा आगमन 00:45 बजे प्रस्थान 00:47 बजे , बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:15 बजे प्रस्थान 01:20 बजे , मुरी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:17 बजे एवं रांची आगमन 03:40 बजे होगा. इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 11 कोच, कुल 24 कोच होंगे.

Also Read: झारखंड: टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को किया वीआरएस ऑफर, इस तारीख तक ये कर्मचारी उठा सकेंगे योजना का लाभ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें