रांची से लिया टिकट और अगले स्टेशन से पकड़ी ट्रेन तो क्या चली जाएगी आपकी सीट? जानें क्या है नियम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Apr 2023 3:52 PM
मान के चलिये अगर आप रांची से कोलकाता की सफर कर रहे हैं और आप किसी कारणवश ट्रेन रांची स्टेशन से नहीं पकड़ पाते हैं तो आपको चिंता करने की अवश्यकता नहीं है
रेलवे मुसाफिरों की सुविधा के लिए अक्सर नियम कानून बनाता रहता है और समय समय पर आपको हर रूल्स से वाकिफ कराता है. लेकिन कई लोग इस नियम से अनभिज्ञ रहते हैं. इस वजह से उन्हें कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है. कई बार तो लोग टीटीई से बहस भी कर लेते हैं. ऐसे ही एक नियम ट्रेन छूटने से संबंधित है. यानी कि अगर आपकी ट्रेन बोर्डिंग स्टेशन से छूट जाती है तो आपके पास क्या विकल्प है.
मान के चलिये कि आपने रांची से कोलकाता तक के लिए टिकट लिया है और आप किसी कारणवश रांची स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ पाते हैं तो आपको चिंता करने की अवश्यकता नहीं है. क्योंकि रेलवे के नियम के मुताबिक अगले 2 स्टेशन तक उस ट्रेन को पकड़ सकते हैं. टीटीई भी उस दौरान किसी और शख्स वो सीट नहीं दे सकता. हां, अगर आप दो स्टॉप गुजरने के बाद भी ट्रेन में नहीं पहुंचते हैं तो टीटीई आपका बर्थ किसी अन्य को अलॉट कर सकता है.
अगर आप टिकट खरीदने के बाद यात्रा नहीं करते हैं तो टीटीई आपकी सीट आपके स्टॉप से अगले दो स्टॉप तक किसी को भी नहीं दे सकता. साथ ही टीटीई को आपका एक घंटे तक इंतजार करना होगा. इसका मतलब ये है कि आप अगले स्टेशन से भी ट्रेन को पकड़े सकते हैं.
अगर आपकी बोर्डिंग स्टेशन रांची से है, लेकिन वो ट्रेन छूट गयी और आप अगले स्टेशन से भी यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो आप टीडीआर यानी कि टिकट डिपॉजिट रिसीट भी फाइल कर सकते हैं. इसकी मंजूरी मिलने के बाद आपको बेस फेयर का 50 फीसदी रिफंड मिल जाएगा. इसके अलावा आप बोर्डिंग स्टेशन से रवानगी के तीन घंटे बाद भी टिकट कैंसिल करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










