Hockey: सीनियर झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप का उदघाटन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 25 से 29 अगस्त तक टाटा स्टील, खेल विभाग व हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सातवीं सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है.
विज्ञापन
पुरुष वर्ग से 24 व महिला वर्ग से 13 टीम है शामिल खेल संवाददाता, रांची
आपके शहर में
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 25 से 29 अगस्त तक टाटा स्टील, खेल विभाग व हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में सातवीं सीनियर झारखंड स्टेट हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, खेलकूद विभाग के संयुक्त सचिव राजकिशोर खाखा, टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी, झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक द्वारा किया गया. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यापर्ण करके इस चैंपियनशिप की शुरुआत की गयी. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 24 व महिला वर्ग से 13 टीम भाग ले रही है. पहले दिन खेले गये मैच में एकलव्य हॉकी सेंटर ने देवघर को 25-0 से हराया. ईस्ट सिंहभूम और रांची का मैच 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. जबकि रेलवे ने रामगढ़ को 15-0 से हराया. हजारीबाग ने गुमला को 4-2 से पराजित किया. जबकि महिला वर्ग में एकलव्य हॉकी सेंटर ने बोकारो को 4-1 से हराया. इस अवसर पर ध्यानचंद अवार्डी सुमराय टेटे, सेरसा के ओम प्रकाश ठाकुर, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन