Kho-Kho: रांची विवि अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन

Updated:
विज्ञापन

जेएन कॉलेज धुर्वा में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय द्वारा अंतर कॉलेज दो दिवसीय पुरुष व महिला खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया.

विज्ञापन

रांची. जेएन कॉलेज धुर्वा में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय द्वारा अंतर कॉलेज दो दिवसीय पुरुष व महिला खो-खो प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने किया. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है बल्कि यह मानसिक विकास और अनुशासन की भावना को भी प्रोत्साहित करता है. इस प्रतियोगिता में रांची विवि के विभिन्न कॉलेज से 15 टीमें शामिल हो रही है. जिसमें महिला वर्ग से सात और पुरुष वर्ग से आठ टीम हैं. पहले दिन टीमों के लीग मैच आयोजित हुए. शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला जायेगा. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अबरार अहमद, , अजय झा, तपन रावत सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola