रांची में अवैध निर्माण करनेवाले नहीं दे रहे हैं नगर निगम के नोटिस का जवाब
अवैध निर्माण करनेवाले निगम के नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं. ऐसे ही शहर के 10 अतिक्रमणकारियों को उप नगर आयुक्त कोर्ट ने अंतिम चेतावनी दी है.
रांची. शहर में अवैध निर्माण करनेवाले निगम के नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं. ऐसे ही शहर के 10 अतिक्रमणकारियों को उप नगर आयुक्त कोर्ट ने अंतिम चेतावनी दी है. इसमें कहा गया है कि आप पर अनाधिकृत निर्माण का केस दर्ज किया गया है, जिसकी सुनवाई भी चल रही है. लेकिन आप एक बार भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए. 20 सितंबर तक उप नगर आयुक्त कोर्ट में उपस्थित हों, अन्यथा यह मान लिया जायेगा कि आपको केस के संबंध में कुछ नहीं कहना है. निगम एकतरफा आदेश पारित करने को बाध्य होगा.
आपके शहर में
अरुण कुमार सिन्हा, संजय जैन, विनय प्रकाश सिंह, देवराम चौहान, मदन सिंह, विष्णु गुप्ता, राजू साहू, द्वारिका प्रसाद वर्मा, अजय सिंह व सच्चिदानंद प्रसाद.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए