नौकरी के साथ MBA करने का मौका! IIM रांची में एडमिशन शुरू, जानें पूरा एडमिशन प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

आईआईएम रांची.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIM रांची में एग्जीक्यूटिव MBA 2027-29 बैच के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. नौकरीपेशा पेशेवरों के लिए यह अपनी स्किल्स बढ़ाने का बेहतरीन अवसर है. अंतिम तिथि 1 दिसंबर है.

विज्ञापन

रांची. नौकरी की व्यस्तता के कारण अगर आप MBA करने का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब नौकरी छोड़े बिना देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान IIM रांची से MBA करने का मौका मिल रहा है. संस्थान ने Executive MBA के 2027-29 विंटर बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि पढ़ाई के लिए हर सप्ताहांत ऑनलाइन क्लास होगी और प्रत्येक टर्म में कुछ दिनों की ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित की जायेंगी. इच्छुक अभ्यर्थी 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

दो साल का होगा Executive MBA कोर्स

IIM रांची का एग्जीक्यूटिव एमबीए दो साल का कोर्स है. इसमें कुल छह टर्म होंगे और स्टूडेंट्स को 114 क्रेडिट मिलेंगे. इस कोर्स को खास तौर पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि वे अपनी नौकरी करते हुए मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर सकें.

शनिवार-रविवार को ऑनलाइन, टर्म में ऑफलाइन क्लास

कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगी. हर टर्म में पांच से सात दिनों तक ऑफलाइन क्लासें लगेंगी. वहीं, हर शनिवार और रविवार को ऑनलाइन क्लास ली जाएंगी. इससे नौकरी करने वाले कैंडिडेट्स को अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के साथ पढ़ाई करने में आसानी होगी.

ये भी पढ़ें: Ranchi: मुफ्त फ्लैट मिलने के बाद भी कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं, पांच परिवारों को मिला नगर निगम का नोटिस

आवेदन के लिए तीन साल का कार्य अनुभव जरूरी

एग्जीक्यूटिव एमबीए में अप्लाई करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 फ़ीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास कम से कम तीन साल का फुलटाइम वर्किंग एक्सपीरियंस होना चाहिए.

इंटरव्यू के आधार पर होगा सेलेक्शन

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand में बंपर नौकरियां: 8वीं पास से MBBS वालों तक के लिए मौका, जानें कहां किस कंपनी में होगी भर्ती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola