आइएचएम रांची बना पूर्वोत्तर भारत का बेस्ट इमर्जिंग कॉलेज
ब्रांबे, रांची स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आइएचएम) को इंडिया टुडे की रैंकिंग में पूर्वोत्तर भारत में बेस्ट इमर्जिंग होटल मैनेजमेंट कॉलेज के रूप में प्रथम स्थान मिला है.
रांची. ब्रांबे, रांची स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आइएचएम) को इंडिया टुडे की रैंकिंग में पूर्वोत्तर भारत में बेस्ट इमर्जिंग होटल मैनेजमेंट कॉलेज के रूप में प्रथम स्थान मिला है. वहीं सरकारी आइएचएम में इसे देश में 12वां स्थान मिला है. इंडिया टुडे का वार्षिक रैंकिंग सर्वे -2024 पूरे भारत में एक विश्वसनीय रैंकिंग प्रणाली है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने बताया कि पांच वर्षों में आइएचएम रांची ने इमर्जिंग कॉलेज में अव्वल, पूर्वोत्तर राज्य का श्रेष्ठ कॉलेज व भारत में 18 वां रैंक तथा सरकारी होटल प्रबंधन कॉलेज में 12 वां रैंक हासिल किया है. सर्वे के अनुसार आइएचएम ने एकेडमिक एक्सीलेंस एवं प्लेसमेंट केटेगरी में उम्दा प्रदर्शन किया है. विभागाध्यक्ष अलोक अस्वाल ने बताया कि आइएचएम अनोखे तरीके से काम कर रहा है और परंपरा के साथ आधुनिकता में विश्वास के साथ नये युग के विचारों और नवाचारों का नेतृत्व कर रहा है. यह उपलब्धि पर्यटन विभाग, शासी निकाय, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के प्रयास एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं निष्ठा से संभव हो पाया है. |
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए