डीपीई पूरा नहीं कर सके पारा शिक्षकों को इग्नू देगा एक और मौका, जल्द जारी होगी प्रक्रिया
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने उन पारा शिक्षकों को राहत दी है जो किसी कारणवश डीपीई प्रोग्राम पूरा नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय ने उन्हें यह प्रोग्राम दोबारा पूरा करने का एक और अवसर देने का निर्णय लिया है।
रांची. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने डीपीई प्रोग्राम पूरा नहीं कर सके पारा शिक्षकों को एक और अवसर देने का निर्णय लिया है. इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से डीपीई प्रोग्राम का संचालन वर्ष 2005 से 2019 तक किया गया था. इसके बाद इस प्रोग्राम को बंद कर दिया गया.
उन्होंने बताया कि कुछ पारा शिक्षक निर्धारित अवधि में डीपीई प्रोग्राम पूरा नहीं कर सके थे. ऐसे पारा शिक्षकों की ओर से लगातार इग्नू कार्यालय से प्रोग्राम पूरा करने के लिए एक और अवसर देने का अनुरोध किया जा रहा था. उनके अनुरोध को देखते हुए इग्नू ने डीपीई पूरा नहीं कर सके पारा शिक्षकों को एक और मौका देने का निर्णय लिया है.
इस फैसले से उन पारा शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारण से डीपीई प्रोग्राम पूरा नहीं कर सके थे. हालांकि, अवसर का लाभ लेने के लिए आगे की प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी इग्नू की ओर से जारी की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए