25 नवंबर से शुरू होगी इग्नू की परीक्षा, 14 जनवरी तक चलेगी
इग्नू की दिसंबर सत्रांत परीक्षा 25 नवंबर से 14 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी. परीक्षा केंद्रों और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बारे में पूरी जानकारी पाएं.
रांची. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर सत्रांत परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2027 तक चलेगी. रांची क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें हजारीबाग केंद्रीय जेल भी शामिल है. परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिये गये हैं.
विद्यार्थी अपने यूजर आइडी से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही, आवंटित परीक्षा केंद्र में परिवर्तन मान्य नहीं होगा.
इग्नू का पहचान पत्र लाना अनिवार्य
वरीय क्षेत्रीय निदेशक मोती राम ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में इग्नू की ओर से जारी पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए