ePaper

PHOTOS: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व सीएम हेमंत सोरेन ने IED ब्लास्ट में शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

Updated at : 29 Sep 2023 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व सीएम हेमंत सोरेन ने IED ब्लास्ट में शहीद जवान राजेश कुमार को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची (धुर्वा) के सेक्टर-2 स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर में चाईबासा के टोंटो में आईईडी ब्लास्ट में शहीद सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शहीद जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य को नक्सलवाद से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है. इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलमुक्त झारखंड की मुहिम और मिशन में हमारे कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलमुक्त अभियान का मिशन जरूर कामयाब होगा. हम सभी को अपने पुलिस जवानों पर गर्व है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान राजेश कुमार के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख एवं विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने भी शहीद कांस्टेबल राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी.

undefined

आपको बता दें कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए. शहीद जवान राजेश कुमार छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के रेवाली गांव के निवासी थे.

undefined

इधर, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रांची के भगवान महावीर मेडिका सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में जाकर चाईबासा के टोंटा क्षेत्र में हुए आईइडी ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन-209 के इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार का कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola