Human Trafficking In Jharkhand: तस्करों के चंगुल से मुक्त झारखंड के 996 बच्चों को दिलाना होगा उनका अधिकार

Human Trafficking In Jharkhand: यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख डॉ कनिका मित्रा ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड में बाल तस्करी गंभीर समस्या है. झारखंड में करीब 2,000 बच्चे संस्थान में रह रहे हैं. वर्ष 2019 से लेकर अब तक 996 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया गया है.
Human Trafficking In Jharkhand: झारखंड में वर्ष 2019 से 2022 के बीच 996 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है. इनके संरक्षण व बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर समाज को जागरूक करने की जरूरत है. झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था की निदेशक राजेश्वरी बी ने कहा है कि राष्ट्र व राज्य स्तर पर बच्चों के लिए निर्धारित नीतियां धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है.
जरूरतमंद बच्चों को अधिकार दिलाना पदाधिकारियों का कर्तव्य
उनका कहना है कि हर बच्चे को, खासतौर पर जरूरतमंद बच्चे को उसका अधिकार दिलाना पदाधिकारियों का कर्तव्य है. राज्य ग्रामीण विकास संस्थान, हेहल में आयोजित कार्यशाला में निदेशक ने बाल संरक्षण व बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर समाज को जागरूक करने का आह्वान किया.
Also Read: झारखंड व दिल्ली में मानव तस्करी का वांटेड रोहित खेरवार रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार
घुमंतू बच्चों के लिए विशेष कार्य की जरूरत: राजेश्वरी बी
राजेश्वरी बी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, सड़कों पर रहने वाले घुमंतू बच्चों के लिए विशेष कार्य करने की जरूरत है. उनको आम बच्चों की तरह समाज की मुख्यधारा में शामिल होने लायक बनाना है. उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के हो चुके संस्थान में रहने वाले बच्चों को प्राथमिकता के साथ कौशल विकास कार्यक्रम से जोड़ने का निर्देश दिया.
झारखंड में बाल तस्करी गंभीर समस्या
यूनिसेफ की झारखंड प्रमुख डॉ कनिका मित्रा ने इस अवसर पर कहा कि झारखंड में बाल तस्करी गंभीर समस्या है. झारखंड में करीब 2,000 बच्चे संस्थान में रह रहे हैं. वर्ष 2019 से लेकर अब तक 996 बच्चों को तस्करों से मुक्त कराया गया है. मुक्त कराये गये बच्चों में 410 बच्चों की उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है. वहीं 359 ऐसे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है. इसके अलावा मुक्त कराये गये 126 बच्चों की उम्र 10 वर्ष से भी कम है.
पंचायत स्तर पर हो बच्चों की समस्या का आकलन
राजेश्वरी बी ने कहा कि बच्चों की समस्या का आकलन पंचायत स्तर पर किया जाये. कार्यशाला में यूनिसेफ की बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रीति श्रीवास्तव, वर्ल्ड विजन से रेखा खलखो, बचपन बचाओ आंदोलन के श्याम मलिक, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अनिल यादव, सीआइएनआइ की तन्वी झा समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




