भारी मात्रा में स्प्रीट जब्त, गोदाम को किया सील
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सहायक आयुक्त उत्पाद रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को इरबा में बंद गोदाम से अपराह्न करीब 11 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी की.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
सहायक आयुक्त उत्पाद रांची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को इरबा में बंद गोदाम से अपराह्न करीब 11 बजे उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी की. जिसमें टीम ने छह सिंटेक्स व जार में करीब 30 हजार लीटर स्प्रीट, एक हजार से ज्यादा खाली जार सहित शराब बनाने के उपकरण बरामद किये हैं. जानकारी के अनुसार इरबा स्थित उक्त जमीन एहसान अंसारी की है. जिसे ग्राम मनुवा फूलसराय, मांडू, रामगढ़ निवासी मो असलम खान ने जमीन को भाड़े में लेकर गोदाम बनाकर शराब बनाने की सामग्री रखता था. आरोपी टैंकर से स्प्रीट लाकर रखता था और जरूरत के हिसाब से जार में भर कर शराब बनाये जानेवाले जगहों पर छोटे वाहनों से पहुंचाता था. इस संबंध में उत्पाद विभाग के एसआइ दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि इरबा में शराब का अवैध धंधा चलने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद टीम गठित कर छापामारी की गयी. उन्होंने कहा कि गोदाम में बाहर से ताला बंद था. इसके बाद जमीन मालिक एहसान अंसारी की तलाशी में उसके घर पर जांच टीम पहुंची. जहां एहसान अंसारी के पुत्र साऊद अंसारी से पूछताछ से पता चला कि मांडू के असलम खान ने मोबिल के कारोबार करने के नाम पर जमीन को भाड़े में लेकर एक वर्ष से गोदाम बनाकर कारोबार कर रहा है. उत्पाद पुलिस निरीक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है. जब्त सामग्री को रांची ले जाया गया है. उत्पाद विभाग की छापामारी टीम ने गोदाम को सील कर दिया है.उत्पाद विभाग की टीम ने इरबा में छापामारी कीB
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन