बालू सप्लायर पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

लालपुर पुलिस ने बालू सप्लायर कुंदन पर फायरिंग करनेवाले शूटर राज वर्मा को किया गिरफ्तार
रांची़ लालपुर पुलिस ने बालू सप्लायर कुंदन पर फायरिंग करनेवाले शूटर राज वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वह एदलहातू का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार राज ने बताया कि उसने हथियार अपने दोस्त को छुपाने के लिए दे दिया था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
कुंदन पर फायरिंग जेल में बंद राज वर्मा के गिरोह के सरगना कालू लामा के इशारे पर की गयी थी. राज के अनुसार जमीन के कारोबार में कालू ने कुंदन से 10 लाख रुपये मांगी थी, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इसके साथ ही उसने कालू के खिलाफ बरियातू थाना में केस दर्ज करवा दिया, जिसके कारण उसे जेल जाना पड़ा.
इस वजह से कालू ने बदला लेने के लिए कुंदन को मारने की जिम्मेवारी राज को दी थी. इसके बाद राज ने रोहित मुंडा के साथ मिल कर कुंदन पर फायरिंग कर दी थी. इस केस में रोहित मुंडा तीन दिन पहले सरेंडर कर चुका है. उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










