Jharkhand Politics: विधानसभा चुनाव में हार के बाद हिमंता बिस्वा सरमा की बीजेपी विधायकों को सलाह

Updated:
विज्ञापन

हिमंता बिस्व सरमा.

Jharkhand Politics : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बीजेपी विधायकों को सलाह दी है कि वो घुसपैठियों की समस्या को सदन में उठाते रहे.

विज्ञापन

Jharkhand Politics : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में सत्ता बरकरार रखने वाले झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने के अपने संवैधानिक कर्तव्य को निभाने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अवैध प्रवासी राज्य के लिए गंभीर खतरा : सरमा

झारखंड चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी सरमा ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से विधानसभा में घुसपैठ का मुद्दा उठाने का आह्वान किया और कहा कि अवैध प्रवासी राज्य के लिए एक गंभीर खतरा हैं. सरमा ने शनिवार देर रात फेसबुक लाइव में कहा, “मुझे अब भी विश्वास है कि घुसपैठ की समस्या आने वाले दिनों में झारखंड को बहुत नुकसान पहुंचायेगी. यह आपकी (झामुमो) सरकार है.

घुसपैठियों की पहचान करने की अपील की : सरमा

सरमा ने कहा कि मैं आपसे इन घुसपैठियों को वापस भेजने या कम से कम उनकी पहचान करने की अपील करता हूं. यह आपका संवैधानिक कर्तव्य है. भाजपा नेता ने कहा, मुझे विश्वास है कि झारखंड सरकार इस जिम्मेदारी को पूरा करेगी. सरमा ने नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों से विपक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभाने और विधानसभा में घुसपैठ के मुद्दे को उठाने की भी अपील की.

Also Read: Hemant Soren Cabinet: राजद कोटे से ये विधायक बन सकते हैं मंत्री, लालू यादव लेंगे अंतिम फैसला

Also Read: Jharkhand Politics: झारखंड में अनोखा संयोग, चुनाव जीतकर विधानसभा नहीं पहुंच सका कोई उत्पाद मंत्री

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola