झारखंड के टॉपरों को सीएम हेमंत सोरेन देंगे इनाम, तीनों बोर्ड के 68 विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड मिलाकर कुल 68 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. 10वीं के कुल 30 विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन

वर्ष 2023 की मैट्रिक व इंटर (10वीं व 12वीं) के स्टेट टॉपरों को सोमवार को राज्य सरकार की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्ष 2023 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य में प्रथम तीन स्थान पर रहनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. पहले स्थान पर रहनेवाले विद्यार्थी को तीन लाख, दूसरे स्थान पर रहनेवाले को दो लाख और तीसरे स्थान पर रहनेवाले विद्यार्थी को एक लाख रुपये पुरस्कार राशि दी जायेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी कर दिया गया है.

पत्र में संबंधित जिलों के पदाधिकारियों को 27 मार्च को 10 बजे तक प्रोजेक्ट भवन सभागार में संबंधित विद्यार्थी व अभिभावक के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. विद्यार्थी के समारोह में भाग नहीं लेने की स्थिति में अभिभावक समारोह में शामिल होंगे.

तीनों बोर्ड के 68 विद्यार्थी होंगे पुरस्कृत :

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, सीबीएसइ व आइसीएसइ बोर्ड मिलाकर कुल 68 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. 10वीं के कुल 30 विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा. इसमें सबसे अधिक 14 विद्यार्थी जैक बोर्ड के हैं. जबकि, सीबीएसइ के नौ एवं आइसीएसइ बोर्ड के सात विद्यार्थी हैं. 12वीं कला में तीनों बोर्ड से टॉप तीन में तीन-तीन विद्यार्थी शामिल हैं.

कुल नौ विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जायेगा. 12वीं विज्ञान संकाय में जैक बोर्ड के तीन, सीबीएसइ के पांच व आइसीएसइ बोर्ड के सात विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. वाणिज्य संकाय में जैक बोर्ड के पांच, सीबीएसइ के तीन व आइसीएसइ बोर्ड के छह विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola