मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही बीजेपी, Hemant Soren ने कसा तंज

Updated:
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने जेल से बाहर निकलने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपने भाषण में हेंमत ने बीजेपी पर हमलावर रहे.

विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने जेल निकलने के बाद बीजेपी पर हमलावर रुख अपनाते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसा कर जेल भेजा गया था. हेमंत ने कहा कि भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं है. सच्चाई छुपती नहीं है वह देर सवेर बाहर आ जाती है. उन्होंने कहा कि वह फिर से जनता का नेतृत्व करने के लिए आए हैं. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीत का जो सपना देख रही है वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं जो पूरा नहीं होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा किया

हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत हुई है. जीत के कारण झारखंड के आदिवासियों और मूल निवासियों को ताकत मिली है. उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में समय से पहले चुनाव कराने की साजिश रची जा रही है. लेकिन वह चुनाव के लिए तैयार हैं. हेमंत सोरेन ने चुनौती देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह बीजेपी का सफाया कर देंगे.

जेल से छूटने के बाद पहली बार जनता के सामने आए हेमंत

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले 5 महीनों से रांची की होटवार जेल में बंद थे. ईडी ने उन्हें 31 जनवरी को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन शुक्रवार 28 जून को हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि तथ्यों से लगता है कि हेमंत के खिलाफ ईडी के सभी आरोप आधारहीन हैं. अप्रत्यक्ष रूप से हेमंत की कोई संलिप्तता नहीं है और उन्हें राहत देते हुए 50-50 हजार के दो मुचलके पर जमानत दे दी थी. जेल से छुटने के बाद वह पहली बार कार्यकर्ताओं के सामने आए औऱ संबोधित किया.

Also Read : Jharkhand Ex-CM: हेमंत सोरेन 5 महीने बाद रांची की होटवार जेल से रिहा, झारखंड हाईकोर्ट से मिली है जमानत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola