हेहल चैंपियंस ट्रॉफी का उदघाटन, सिटी हॉस्पिटल जीता

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

हेहल चैंपियंस ट्रॉफी का उदघाटन, सिटी हॉस्पिटल जीता

विज्ञापन

रांची. सर्ड हेहल मैदान में मंगलवार को आइएमए अध्यक्ष डॉ शेखर चौधरी ने हेहल स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित हेहल चैंपियन ट्रॉफी का उदघाटन किया. उदघाटन मैच में सिटी हॉस्पिटल ने जनता ऑटोमोबाइल को 45 रनों से हराया. इस अवसर पर हेहल स्पोर्टिंग के अध्यक्ष डॉ अरुण उरांव, सचिव कैलाश सिंहदेव, कोषाध्यक्ष नवेंदू भारती रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र कुमार, शंभू सिन्हा, प्रकाश उपाध्याय, कमल शाहदेव, शक्ति तिर्की, पंकज तिर्की, रवींद्र पांडेय, नागेंद्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटी हॉस्पिटल की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 174 रन बनाये. इसमें अमन ने 59, पवन ने 34 रनों की पारी खेली. संस्कार ने तीन व बसंत ने दो विकेट लिये. जवाब में जनता ऑटोमोबाइल की टीम 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 129 रन ही बना सकी. इसमें सौरव ने 30 व बसंत ने 38 रन बनाये. अनुराग व लक्की ने दो-दो विकेट लिये. अमन कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola