Court News : फांसी के सजायाफ्ता की अपील पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन

क्रिमिनल अपील याचिका पर सुनवाई

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में फांसी के सजायाफ्ता की अोर से दायर क्रिमिनल अपील याचिका पर सुनवाई की. साथ ही फांसी की सजा को कंफर्म करने को लेकर राज्य सरकार की अपील पर भी सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुना. इसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

पत्नी, दो बेटी व ट्यूशन टीचर की हत्या करने का आरोप

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी दीपक कुमार ने क्रिमिनल अपील याचिका दायर कर फांसी की सजा को चुनाैती दी है. उस पर पत्नी, दो बेटी व ट्यूशन टीचर की हत्या करने का आरोप है. जमशेदपुर की निचली अदालत ने छह अप्रैल 2023 को आरोपी दीपक कुमार को फांसी की सजा सुनायी थी.मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 25 लोगों की गवाही करायी गयी थी. पूर्वी सिंहभूम के कदमा थाना क्षेत्र में मामले को लेकर कांड संख्या-67/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 12 अप्रैल 2021 को कदमा थाना क्षेत्र के तिस्ता रोड स्थित क्वार्टर नबंर-97/99 से दो बच्ची सहित चार शव बरामद किया गया था. शव की पहचान घर के मालिक दीपक कुमार की पत्नी बीना कुमार, उनकी बेटी दीया कुमारी, सांधी कुमारी व शिक्षिका रिंकी घोष के रूप में की गयी थी. घटना को अंजाम देने के बाद दीपक कुमार वहां से भाग गया था. पहले वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से राउरकेला गया था. राउरकेला से कैब बुक कर वह धनबाद गया. वहां एटीएम से पैसा निकालने के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था.

पूछताछ के लिए शूटर की नहीं मिली रिमांड

रांची. पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड के मुख्य शूटर सत्यम पाठक से पूछताछ के लिए पुलिस को रिमांड नहीं मिला है. पुलिस ने सत्यम पाठक को 10 दिन के रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अदालत ने रिमांड देने से इनकार कर दिया. पुलिस ने सत्यम पाठक को उसके पंडरा स्थित घर से पकड़ा था. इस मामले में उसका साथी धीरज मिश्रा अब भी फरार चल रहा है. गौरतलब है कि वेद प्रकाश को सात जुलाई को गोली मारी गयी थी. उस समय वह धुर्वा बस स्टैंड में कुछ दोस्तों के साथ चाय पी रहे थे. काफी दिनों तक वेद प्रकाश का इलाज धुर्वा स्थित पारस अस्पताल में चला. स्थिति नहीं सुधरने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज के दौरान तीन अगस्त को उनका निधन हो गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola