जब गुरु रंधावा ने पूछा था क्या वो शहनाज गिल संग लगते हैं क्यूट, फैंस का ऐसा था जवाब

Updated:
विज्ञापन

गुरु रंधावा और शहनाज गिल मून राइज सॉन्ग में एक साथ नजर आये थे. गाने को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला था. एक बार गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा था कि क्या वो और शहनाज एक साथ क्यूट लगते हैं.

विज्ञापन

पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने कई ब्लॉकबस्टर सॉन्ग्स गाये हैं, जिसे फैंस रिपीट पर सुनना पसंद करते हैं. डांस मेरी रानी, बेबी गर्ल, नैन ता हीरे, पटोला और जैसे गानें रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर हुए. पंजाबी संगीतकार मुख्य रूप से पंजाबी और बॉलीवुड संगीत में अपने काम के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ सहयोग करने के बाद अंतरराष्ट्रीय पहचान भी हासिल की है. गुरु रंधावा और शहनाज गिल का एक सॉन्ग मून राइज रिलीज हुआ था. जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगा दी थी. जिसके बाद गुरु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इस क्लिप में स्टार्स को एक दूसरे के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है. इसके कैप्शन में उन्होंने फैंस से पूछा कि क्या उनकी और शहनाज की जोड़ी एक साथ क्यूट लगती है. दर्शक का कमेंट काफी वायरल हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुरु रंधावा ने शहनाज को लेकर पूछा था ये सवाल

दरअसल गुरु की ओर से शेयर किए गए क्लिप में शहनाज और गुरु को एक दूसरे का हाथ थामकर हंसते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शहनाज ने पिंक कलर की बैकलेस ड्रेस पहनी थी, जबकि गुरु ने व्हाइट पैंट के साथ नीली शर्ट पहनी थी. उन्होंने अपने गाने मून राइज को इस वीडियो के साथ जोड़ा और गाने को प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा. वीडियो शेयर करते हुए गुरु ने लिखा, ‘लोग कहते हैं कि हम साथ में क्यूट लगते हैं…क्या हम?

इतने की बिक रही है टिकट

उनके एक फैन ने पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “आप दोनों की केमिस्ट्री (फायर इमोजी) बहुत हॉट है.” एक यूजर ने लिखा, ”सही सुना है आपने …..पर एक बात है शहनाज जिसके साथ होती है वो अच्छा ही दिखता है”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”शहनाज… आप निश्चित रूप से अतीत को अतीत की तरह रख सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं…शादी कर लो आप दोनों”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बिल्कुल! दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं. भले ही शहनाज इस गाने में इतनी स्टनिंग डीवा लग रही हों. #शहनाजगिल”.

Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी के शो से इस पॉपुलर बहू का कटा पत्ता, हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola