ePaper

PHOTOS: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना

Updated at : 14 Aug 2023 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: रांची विश्वविद्यालय की हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया रवाना

रांची- आजादी के अमृत महोत्सव पर रांची विश्वविद्यालय, एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी निकाली गयी. इसे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह राजभवन के मुख्‍य द्वार से प्रारंभ होकर मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में जाकर संपन्न हुई.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने राजभवन से हर घर तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने राज्यपाल से मुलाकात की और रांची विश्वविद्यालय तथा एनएसएस के छात्रों को इस प्रभातफेरी सह तिरंगा यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने प्रभातफेरी में भारत माता, लक्ष्मीबाई तथा सभी भारतीय परिधानों में सजे कलाकार छात्र-छात्राओं से मुलाकात करवायी. राज्यापाल ने विभिन्न रूपों में सजे छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया.

undefined

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक था, एक है और हम एक रहेंगे. उन्होंने सभी के साथ तस्वी‍रें खिंचवाईं और शुभकामनाएं दीं. भारत माता की जय के जयघोष के बाद हरी झंडी दिखाकर राज्यपाल ने तिरंगा प्रभातफेरी को रवाना किया.

undefined

राजभवन से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा सह प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति गीतों और नारों के साथ बेसिक साइंस परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार पहुंचे. इस तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी में शामिल छात्रों का नेतृत्व एनएसएस को-ऑर्डिनेटर ब्रजेश कुमार, रांची विश्वाविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंदचंद्र मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, डिप्टी डायरेक्‍टर वोकेशनल डॉ स्मृति सिंह, डॉ पूनम निगम सहाय, नेहरू युवा केंद्र रांची के उपनिदेशक सर्वेंद्र प्रताप सिंह व अन्य ने किया.

undefined

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राजभवन के मुख्य द्वार पर रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में सम्मिलित होकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की इस प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें बड़ी संख्या में रांची विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), नेहरू युवा केन्द्र के विद्यार्थियों ने भाग लिया.

undefined

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि यह अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की भावना का और संचार करेगा, जो हमारे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता को प्रदर्शित करता है. भारत एक है, भारत हमेशा एक रहेगा. यह नारा लोगों को और अधिक एकजुट करेगा. उन्होंने कहा कि देश से ही हमारी पहचान है. देश की आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय का योगदान अतुलनीय है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola