ePaper

झारखंड में खूब बिक रही गाड़ियां, दो और चार पहिया वाहनों की डिमांड सबसे अधिक, देखिये ताजा आंकड़े

Updated at : 11 May 2025 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
Vehicle Sale

Vehicle Sale

Vehicle Sale : झारखंड में वाहनों की बिक्री काफी तेजी से बढ़ रही है. राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कुल 81.28 लाख वाहन सड़कों पर दौड़ रही हैं. इनमें से केवल दो पहिया 54.86 लाख और 8.8 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं.

विज्ञापन

Vehicle Sale in Jharkhand : झारखंड में बीते कुछ सालों से लगातार वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है. आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कुल 81.28 लाख वाहन सड़कों पर दौड़ रही हैं. इनमें से केवल दो पहिया 54.86 लाख और 8.8 लाख चार पहिया वाहन शामिल हैं. ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक झारखंड में लोग आसान फाइनेंस और निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी कारण राज्य में दो और चार पहिया वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ी है.

हार साल तेजी से बिक रहे दो और चार पहिया वाहन

झारखंड में वर्ष 2022 में 3,22,209 दो पहिया और 52,676 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है. वर्ष 2023 में 3,56,565 दो पहिया और 54,939 चार पहिया वाहन खरीदे गये हैं. इसके अलावा पिछले साल 2024 में 3,80,430 दो पहिया और 57,488 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है. साल 2025 में जनवरी माह से अब तक 1,45,204 दो पहिया और 22,972 चार पहिया वाहन बिके हैं.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड में सभी वाहनों की बिक्री का आंकड़ा

झारखंड में सभी वाहनों की बिक्री पर बात करें तो, उनमें भी हार साल बढ़ोतरी देखी जा रही है. वर्ष 2021 में कुल 4,70,631 गाड़ियां , वर्ष 2022 में 4,91,349 गाड़ियां, वर्ष 2023 में 5,44,889 गाड़ियां, वर्ष 2024 में 5,79,203 गाड़ियां और वर्ष 2025 में जनवरी माह से अभी तक कुल 2,18,971 गाड़ियों की बिक्री हुई है. इन आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में हर साल सभी वाहनों की बिक्री बढ़ रही है, जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिमांड सबसे अधिक है.

इसे भी पढ़ें

पोटका में पेड़ से लटकता मिला ड्राईवर का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

रांची विश्वविद्यालय समेत 4 विवि में होगी कुलपति की नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

सारंडा में सक्रिय 12 नक्सली सरेंडर की तैयारी में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola