crime news : महिला डॉक्टर से सोने की चेन छीनी

Updated:
विज्ञापन

हरमू हाउसिंग निगम पार्क के पास हुई घटना

विज्ञापन

रांची. हरमू हाउसिंग निगम पार्क के पास महिला डॉक्टर से सोने की चेन छीन ली गयी. मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने घर के समीप निगम पार्क के पास स्थित एक दुकान से अगरबत्ती खरीदने के लिए गयी थी. इसी दौरान जब वह घर लौटने लगी, तब पीछे से एक बाइक पर सवार दो लाेग आये और डॉक्टर के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले. बाइक के नंबर प्लेट पर वह सिर्फ 5077 नंबर ही देख पायीं. घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी डॉक्टर ने पुलिस को मुहैया कराया है. कुसुम विहार में महिला से चेन की छिनतई रांची. मोरहाबादी के कुसुम विहार रोड नंबर नौ में महिला के गले से चेन की छिनतई कर अपराधी फरार हो गया. इस संबंध में महिला ने बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. हरिहर सिंह रोड निवासी महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि वह कुसुम विहार रोड नंबर-नौ स्थित ननद के घर जा रही थी. ननद के घर जाने वाली सड़क में वह पहुंची ही थी कि काले रंग की बाइक पर सवार एक युवक उसके पास आया और गले से चेन (20.50 ग्राम) खींच कर फरार हो गया. वह कुछ समझ पाती, तब तक बाइक सवार व्यक्ति बरियातू की ओर फरार हो गया. इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है. कांटाटोली चौक पर मोबाइल की छिनतई रांची. कांटा टोली चौक पर एक व्यक्ति से मोबाइल की छिनतई हुई है. मामले में पीड़ित महावीर नगर, सरना टोली, कोकर निवासी आकाश कुमार ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि वे 22 अगस्त की रात आठ बजे बस से उतरने के बाद कांटा टोली चौक पर कोकर चौक जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान दो लड़के स्कूटी से आये और मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola