Gold Silver Rate Today: गोल्ड सिल्वर रेट में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कल 10 ग्राम सोने की कीमत 59,800 रुपये थी. जबकि चांदी 77,800 पर बंद हुआ. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने मिल रहा था

विज्ञापन

झारखंड के सर्राफा बाजार में सोने महंगा हो या सस्ता लोग की डिमांड बढ़ती जा रही है. इसकी बड़ी वजह शादियों का सीजन है. अग आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज की दिन अच्छा है. क्योंकि सोने और चांदी के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी रांची में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 59,380 रुपये है. तो वहीं चांदी की कीमत 77,700 रुपये प्रति किलो ग्राम है.

विज्ञापन

कल 10 ग्राम सोने की कीमत 59,800 रुपये थी. जबकि चांदी 77,800 पर बंद हुआ. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने मिल रहा था. 7 जून को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 47,840, तो वहीं 6 जून को 47,840, 5 जून को 47,584 रुपये था. इसी तरह 4 जून को 8 ग्राम 24 कैरेट सोना का मूल्य 47,584 रुपये था. तो वहीं 3 और 2 जून को क्रमशः 47,584 तथा 48,344 था.

क्यों बदलती है सोने चांदी की कीमत

बता दें कि ग्लोबल मार्केट में लगातार उतार चढ़ाव की वजह से सोने चांदी की कीमत बदलती रहती है. बता दें कि ग्लोबल मार्केट में आज सोना 1,945 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. वहीं सिल्वर की कीमत 23.65 डॉलर प्रति औंस थी. इसके अलावा सोने चांदी की कीमत भारतीय रुपये में आए उतार- चढ़ाव से प्रभावित होती रहती है.

क्या है 22 कैरेट सोना

आपको बता दें कि हमारे देश में मुख्य तौर पर सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट की क्वालिटी में मिलता है. अब इनमें से 24 कैरेट गोल्ड से आभूषण नहीं बनाए जा सकते हैं. ऐसे में, आभूषण बनाने के लिए सबसे अधिक चलन में 22 कैरेट सोना ही है. यह सोना 91.67 प्रतिशत शुद्ध होता है. यानी इसके 8.33 प्रतिशत भाग में चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं. हम इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जानते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola