गर्भपात के लिए प्रेमिका को खिलायी दवा, मौत

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

मूरहू थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में जब युवती गर्भवती हो गयी, तब प्रेमी ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिससे युवती की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खूंटी. मूरहू थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के मामले में जब युवती गर्भवती हो गयी, तब प्रेमी ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया, जिससे युवती की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गर्भवती होने की जानकारी युवती ने जब अपने प्रेमी को दी, तब युवक ने उसे दवा लाकर दिया. दवा खाते ही युवती की तबीयत बिगड़ गयी. इसकी सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बतायी. इसके बाद परिजन उसे अपने घर लेकर पहुंचे. इस बीच युवती की स्थिति बिगड़ती चली गयी. आखिरकार मंगलवार की शाम युवती की मौत हो गयी. इधर, इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण और गर्भपात कराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola