रांची: गैस पाइपलाइन के काम में क्षतिग्रस्त हुई 33 केवी केबल, साइट इंचार्ज के खिलाफ FIR

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान 33 केवी भूमिगत बिजली केबल क्षतिग्रस्त होने से बिजली विभाग को 16.70 लाख का नुकसान, साइट इंचार्ज पर प्राथमिकी दर्ज।

विज्ञापन

रांची. गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान 33 केवी की भूमिगत बिजली केबल क्षतिग्रस्त करने के आरोप में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में एम/एस परफेक्ट के साइट इंचार्ज अंकित कुमार को अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, घटना छह अप्रैल 2026 की रात करीब 1.30 बजे ओल्ड एचबी रोड स्थित केसर हॉस्पिटल के पास हुई. विद्युत आपूर्ति शाखा, बरियातू के नित्यानंद कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि एम/एस परफेक्ट की ओर से गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए एचडीडी मशीन से काम कराया जा रहा था.

आरोप है कि साइट इंचार्ज की निगरानी में आवश्यक सावधानी नहीं बरते जाने के कारण 33 केवी की भूमिगत बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गयी. इससे 33 केवी पानी टंकी मोटर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी.

प्राथमिकी में बताया गया है कि केबल क्षतिग्रस्त होने से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को करीब 16,70,251 रुपये की आर्थिक क्षति हुई. शिकायतकर्ता ने घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. सदर थाना पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola