Aman Saw Encounter: गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पूछताछ के लिए रांची ला रही थी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Gangster Aman Saw Encounter : गैंगेस्टर अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. उस पूछताछ के लिए रायपुर से रांची लाया जा रहा था. फिलहाल घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

विज्ञापन

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर अमन साव मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. उसे पुलिस की टीम पूछताछ के लिए रायपुर जेल से रांची ला रही थी. इस दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बीच मौका पाकर अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील

पलामू में जहां पर गैंगस्टर अमन साव मारा गया, उस जगह को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. किसी को भी वहां पर आने जाने की इजाजत नहीं है. वरीय पुलिस पदाधिकारियों को बुलाया गया है. उसका नाम हाल ही में रांची के कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा और हजारीबाग एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव पर हुई गोलीबारी में आया था. इसी सिलसिले में उससे पूछताछ के लिए रांची लाया जा रहा था. हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Golden Dome: गोल्डन डोम करेगा अमेरिका की रक्षा, किन देशों के पास है ऐसी तकनीक

सदन में गर्माया था लॉ एंड का ऑर्डर का मुद्दा

सोमवार को झारखंड विधानसभा में लॉ एंड का ऑर्डर का मुद्दा गरमाया था. विपक्ष के नेता सरकार पर हमला बोलते हुए वेल में जा घुसे थे. विधायक सीपी सिंह ने झारखंड के डीजीपी की कार्यशैली पर उंगली उठा दी. दरअसल डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची और हजारीबाग में हुई गोलीबारी पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अमन साव जेल में ही रहकर अपना धंधा चलाता है. अमन साव पर हत्या, रंगदारी समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हैं. खासकर उसके निशाने पर कोयला कारोबारी ज्यादा रहते थे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola