रांची में गणेश पूजा की तैयारी तेज, पूजा समितियों ने डीसी-एसएसपी से की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में श्री गणेश पूजा महानगर जिला महासमिति ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन से मुलाकात कर उन्हें पूजा पंडालों के लिए आमंत्रित किया और सम्मानित किया।

विज्ञापन

रांची. श्री गणेश पूजा महानगर जिला महासमिति के सदस्यों और विभिन्न गणेश पूजा समितियों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा गणेश पूजा के दौरान पूजा पंडालों में आने का आमंत्रण दिया गया.

विज्ञापन

पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

महानगर व जिला अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने गणेश पूजा के दौरान पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी बातचीत हुई.

इसके अलावा गणेश पूजा के बाद निकलने वाली विसर्जन शोभायात्रा को लेकर भी चर्चा की गयी. महासमिति की ओर से शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन से सहयोग की बात कही गयी.

कई पूजा समितियों के पदाधिकारी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान सागर कुमार, विनय सिंह, संदीप मुखर्जी, सूरजभान सिंह, रॉनित सिंह, बिट्टू सिंह, पंकज, मोनू शर्मा, शीला उरांव, अर्चना मिर्धा, रानी, रूबी देवी, राहुल सिंह, नितेश, आयुष कुमार, आरुष और रिंकी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola