ePaper

G20 Summit 2023:G-20 समिट के डेलीगेट्स को लेकर क्या है तैयारी, liaison officer को किन बातों का रखना है ख्याल?

Updated at : 17 Feb 2023 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
G20 Summit 2023:G-20 समिट के डेलीगेट्स को लेकर क्या है तैयारी, liaison officer को किन बातों का रखना है ख्याल?

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने पीपीटी के माध्यम से Liaison Officer की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित पदाधिकारियों को जानकारी दी. श्री रंजन ने डेलीगेट्स के सहयोग, व्यवहार और डूज एवं डोंट को लेकर चिन्हित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

रांची : 02-03 मार्च 2023 को झारखंड में प्रस्तावित G-20 समिट के दौरान विभिन्न देशों के डेलीगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे. डेलीगेट्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए liaison officer इनके साथ रहेंगे. शुक्रवार को डेलीगेट्स के साथ liaison officer के रूप में प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी. समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन, रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा, कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की निदेशक अंजली यादव एवं जैपआईटी के निदेशक विशाल सागर ने liaison officer की प्रतिनियुक्ति के लिए चिन्हित पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की. पीपीटी के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को जी-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

Liaision Officer को दी गयी जानकारी

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव डॉ मनीष रंजन ने पीपीटी के माध्यम से liaison officer की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित पदाधिकारियों को जानकारी दी. श्री रंजन ने डेलीगेट्स के सहयोग, व्यवहार और डूज एवं डोंट को लेकर चिन्हित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Also Read: महाशिवरात्रि 2023 : रांची में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

130-150 डेलीगेट्स होंगे शामिल

कला, संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की निदेशक अंजली यादव द्वारा G-20 समिट से संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि G-20 के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नोडल विभाग है. इसमें ज्यादातर डेलीगेट्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी से होंगे. कुल 130-150 डेलीगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे. इसमें 60-70 जी-20 देशों के डेलीगेट्स, 50-60 भारतीय डेलीगेट्स तथा 30 एमईए/डीएसटी/सीएसआईआर के ऑफिशियल होंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए यह बड़ा आयोजन है. सभी पदाधिकारियों से गंभीरतापूर्वक अपने कार्य एवं दायित्व के निर्वहन की अपेक्षा है. जैप आईटी के निदेशक विशाल सागर द्वारा भी liaison officer की प्रतिनियुक्ति के लिए चयनित पदाधिकारियों को उनके पहनावा, व्यवहार आदि से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

Also Read: VIDEO: आम के बंपर उत्पादन के लिए किन बातों का रखें ख्याल ? भूल कर भी नहीं करें ये गलती, बता रहे हैं वैज्ञानिक

अपने कार्यों का सही तरीके से करेंगे निर्वहन

ब्रीफिंग की शुरुआत में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जी-20 सम्मेलन झारखंड में होना गर्व की बात है एवं इसके सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि liaison officer के तौर पर जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की होगी, वो डेलीगेट्स के आगमन, भ्रमण, होटल में ठहरने और प्रस्थान के समय प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे. liaison officer के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी अपने कार्यों का सही तरीके से निर्वहन करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola