आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास
Author Vishnu giri
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के नागेडीह पंचायत के बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला व बेलटोला में शुक्रवार को दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
विज्ञापन
सिल्ली.
प्रखंड के नागेडीह पंचायत के बुढ़ाबेहरा गांव के माझटोला व बेलटोला में शुक्रवार को दो आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक व नागेडीह मुखिया रेखा देवी ने संयुक्त रूप से किया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि नये भवन में बच्चों के लिए खेलने की जगह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पोषणयुक्त भोजन पकाने की व्यवस्था होगी. भवन के बन जाने से नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को सीधे तौर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं मिलने में आसानी होगी. मौके पर ग्राम प्रधान समरा बेदिया, पंचानन बेदिया, श्रीधर महतो, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, हुकुम नाथ महतो, सेविका पद्मावती देवी, विराजमणि देवी, जनक सिंह मुंडा, बुधराम सिंह घटवार, सुंदर गोपाल मांझी, बलराम करमाली, लीलमोहन सिंह घटवार, सरीता देवी, बैजनाथ करमाली समेत ग्रामीण उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










