रांची: जंगल और वन्यजीवों की रक्षा में जान देने वाले वन शहीदों को किया नमन, परिवार हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

वन शहीद दिवस का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के वनपाल प्रशिक्षण महाविद्यालय में वन शहीद दिवस मनाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने शहीदों को याद किया और उनके परिवारों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

रांची. महिलौंग स्थित वनपाल प्रशिक्षण महाविद्यालय में वन शहीद दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वन एवं वन्यजीवों की रक्षा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम में वन शहीदों के परिवारों के सदस्यों को शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ विश्वनाथ शाह, रवि रंजन, एपीसीसीएफ सिद्धार्थ त्रिपाठी, सीएफ पीआर नायडू, उप वन संरक्षक प्रशिक्षण विजय शंकर दुबे, डीएफओ अवनीश चौधरी, श्रीकांत वर्मा, रेंजर गायत्री देवी समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

वन शहीदों का बलिदान हमेशा रहेगा स्मरणीय

इस मौके पर संजीव कुमार ने कहा कि वनों, वन्यजीवों और पर्यावरण की रक्षा के लिए वन शहीदों का सर्वोच्च बलिदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. उनके परिवारों के योगदान के लिए देश और झारखंड वन विभाग सदैव ऋणी रहेगा.

उन्होंने वन शहीद परिवारों को भरोसा दिलाया कि वन विभाग का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है. परिवारों को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता महसूस हो, विभाग की ओर से हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola