रांची के एयरटेल वेयरहाउस में लगी भीषण आग, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

नामकुम थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित एयरटेल के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखें 50 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है. आगलगी की सूचना दमकल टीम को दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी और आग पर काबू करने का प्रयास किया. आग इतनी भयावह थी कि 12 घंटे बाद भी आग नहीं बुझा है.

विज्ञापन
undefined

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित एयरटेल के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. आग लगने से गोदाम में रखें 50 करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

आग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर दमकल टीम को बुलाया. एक एक कर एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ी पहूंची एवं आग पर काबू करने का प्रयास किया. आग इतनी भयावह रूप ले चुकी थी कि 12 घंटे बाद भी पूरी तरह आग नहीं बुझा.

undefined

जानकारी के अनुसार गोदाम में तीन सुरक्षा गार्ड तैनात थे. गुरुवार की भोर तीन बजे वेयरहाउस से धूंआ निकलते देखा जिसके बाद वेयरहाउस के कर्मियों को सूचना दी. कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल टीम को मौके पर बुलाया. सुबह 5:15 बजें टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

undefined

वेयरहाउस के दोनों गोदाम में आग फैल चुकी थी. आग बुझाने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जेसीबी की सहायता से वेयरहाउस के दीवारों को गिराया गया. आगजनी में दोनों गोदाम का सारा सामान एवं गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया है.

undefined

वेयरहाउस में मोबाइल टावर के सैकड़ों रोल कैसिंग वायर, महंगें मशीन, माइक्रो वेव एंटिना, जीएसएम एंटिना सहित टावर में प्रयोग होने वाले अन्य सामान थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola