धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण पर प्राथमिकी दर्ज, एसीबी करेगी जांच
Published by : PRABHAT GOPAL JHA Updated At : 04 Feb 2026 1:06 AM
धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण करने के मामले में नगड़ी थाना की पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है.
रांची. धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण करने के मामले में नगड़ी थाना की पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है. यह केस हाइकोर्ट के आदेश के बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर दर्ज हुआ है. हाइकोर्ट ने अपने आदेश में इस जमीन को अवैध तरीके से ट्रांसफर करने, इसकी जमाबंदी करने और लगान रसीद जारी करने में शामिल अधिकारियों को चिह्नित करने का आदेश दिया है. हाइकोर्ट ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिये जाने के बाद उन पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.
धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया के अधीन है जमीन
अब एसीबी पुलिस से केस टेकओवर कर आगे जांच करेगी. इसका निर्णय एसीबी के अधिकारियों ने लिया है. इसकी पुष्टि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने की है. धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में वैध तरीके से जमीन खरीदने को लेकर याचिका दी गयी थी. जिसमें कोर्ट को याचिकाकर्ता ने बताया था कि जमीन पर घर भी बनाया गया है. दूसरी ओर जमीन पर अतिक्रमण को खाली करने के लिए नगड़ी सीओ ने नोटिस जारी कर दिया. जिसके बाद कोर्ट ने संबंधित पक्ष को दस्तावेज के साथ नगड़ी सीओ के पास उपस्थित होने के लिए कहा था.पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया था
मामले में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि संबंधित जमीन धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया के अधीन है. जिसका अधिग्रहण पूर्व में सरकार कर चुकी है. उक्त जमीन की बिक्री निजी लोगों को नहीं की जा सकती है. इस मामले की सुनवाई के दौरान हाइकोर्ट ने मामले में पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही इस केस का अनुसंधान एसीबी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










