ePaper

Hockey: हॉकी प्रेमियों ने बढ़ाया भारतीय महिला हॉकी टीम का जोश, हर पेनाल्टी कॉर्नर पर गूंज उठा स्टेडियम

Updated at : 17 Jan 2024 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey: हॉकी प्रेमियों ने बढ़ाया भारतीय महिला हॉकी टीम का जोश, हर पेनाल्टी कॉर्नर पर गूंज उठा स्टेडियम

भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने इस तापमान को भी भुला दिया. हाथ में तिरंगे झंडे के साथ हॉकी प्रेमियों ने पूरी भारतीय टीम का जोश बढ़ाया. इससे पहले स्टेडियम के बाहर झारखंड के विभिन्न हॉकी सेंटरों के खिलाड़ी भी हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय हॉकी टीम जीतेगा के नारे लगाये.

विज्ञापन

एचआइएफ हॉकी ओलिंपिक क्वालीफायर के पहले मैच में भारतीय हॉकी टीम के यूएस से हारने के बाद जहां हॉकी प्रेमी निराश हो गये थे, वहीं रविवार को दूसरे मैच में दुगने जोश के साथ भारतीय बेटियों की जीत के लिए जुटे थे. जोश ऐसा था कि हॉकी स्टेडियम इंडिया के नारे से गूंज उठा. उत्साह ऐसा ही पेनाल्टी कॉर्नर को भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल में बदल दिया. जिसके बाद शानदार आतिशबाजी ने लोगों के जोश को और भी बढ़ा दिया. भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा कर शानदार वापसी की. इसके साथ ही स्टेडियम में एक बार फिर से लोगों भारतीय हॉकी टीम को खेलते देखने की उम्मीद जगी.

तिरंगे के साथ दिखा हॉकी प्रेमियों का जोश

गिरते तापमान में जहां ठंड कंपा रही थी, वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन ने इस तापमान को भी भुला दिया. हाथ में तिरंगे झंडे के साथ हॉकी प्रेमियों ने पूरी भारतीय टीम का जोश बढ़ाया. इससे पहले स्टेडियम के बाहर झारखंड के विभिन्न हॉकी सेंटरों के खिलाड़ी भी हाथ में तिरंगा लेकर भारतीय हॉकी टीम जीतेगा के नारे लगाये. भारतीय हॉकी टीम का मैच देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. इसके कारण स्टेडियम में एक भी सीट खाली नहीं थी. दर्शकों ने खड़े होकर रोमांचक मैच का आनंद लिया.

न्यूजीलैंड के प्रशंसक पहुंचे थे टीम का हौसला बढ़ाने

भारत के अलावा न्यूजीलैंड टीम का हौसला बढ़ाने के लिए भी वहां के स्थानीय लोग स्टेडियम पहुंचे थे. हाथ में न्यूजीलैंड का झंडा लेकर उन्होंने अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola